कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
शिलाई : जिला सिरमौर कबड्डी संघ की ओर से अंडर-20 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय टीम के चयन के लिए 7 अक्टूबर 2026 को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब मेन ब्रांच में दोपहर 3 बजे शुरू होगी।
सिरमौर कबड्डी संघ के महासचिव बीर सिंह ठाकुर ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले बालक खिलाड़ियों का वजन 75 किलोग्राम तथा बालिका खिलाड़ियों का वजन 65 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों की जन्मतिथि वर्ष 2007 की होनी अनिवार्य है।
उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर चयन स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड तथा जन्मतिथि सत्यापन के लिए दसवीं कक्षा की मार्कशीट अथवा फॉर्म-5 लाना अनिवार्य होगा।
संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि इसी माह U-20 बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला सिरमौर ने टीमों के चयन की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है, ताकि चयनित खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व कोचिंग कैंप आयोजित कर टीमों को बेहतर तैयारी कराई जा सके।








