दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें – 06 अक्टूबर 2026

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24*

1. राहुल-प्रियंका ढाई घंटे से आकाशवाणी में धरने पर, पुलिस ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ मार्च रोका; EC के खिलाफ 5 दिन में सातवां प्रदर्शन।

2. ‘लोकतंत्र खतरे में है’ – राहुल ने पूछा, सीईसी हमसे क्यों मिल नहीं रहे, 300 सांसदों को क्यों रोका जा रहा है?

3. इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला। बोले – हम लोग लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में लोकसभा-राज्यसभा के 300 सांसद शामिल हुए हैं। हम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके साथियों से मिलना चाहते थे। चुनाव आयोग का काम सही तरीके से चुनाव कराना है, पता नहीं ज्ञानेश कुमार क्यों डरे हैं?

4. इंडिया गठबंधन का मार्च – ‘कोई नहीं बचेगा, सब पर होगी कार्रवाई’, धरने के बीच राहुल गांधी की प्रतिक्रिया।

5. ‘ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय’ – राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, धरने पर बैठे।

6. SIR के फॉर्म-6 विवाद पर राहुल vs भाजपा, BJP बोली – इसे सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया; राहुल ने कहा था – गैरकानूनी बदलाव किए गए।

7. ‘आज कामचोर शोर मचा रहा’ – इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भाजपा हमलावर, पूछा – किसे लाभ पहुंचाना चाहती है कांग्रेस।

8. अभिजीत दीपके का आरोप: CJP कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोक रही पुलिस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना।

9. ‘एक देश, एक चुनाव महज नारा, मकसद एक देश, एक पार्टी’ – अभिजीत दीपके का केंद्र सरकार पर निशाना।

10. SIR पर विपक्ष का घमासान, AAP और DMK ने क्यों बना ली दूरी; नहीं पहुंचे एक भी सांसद।

11. पंजाब में त्योहारों से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े 2 लोग चार ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार।

12. ‘हमने रंगे हाथ इन्हें पकड़ा है, ज्ञानेश कुमार खुद आकर दें सफाई’ – CEC को अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती।

13. 83% दुकानदार UPI चार्ज देने को तैयार नहीं, खर्च ग्राहकों पर डाला तो 86% लोग UPI पेमेंट नहीं करेंगे; लोकलसर्कल्स का सर्वे।

14. गुजरात में बड़ी सड़क दुर्घटना: SUV और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, सात लोगों की मौके पर मौत।

15. बढ़त के साथ कारोबार कर रहा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक ऊपर, निफ्टी 22700 के ऊपर।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
खबर/विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/