राजगढ़, खेरी और नोहराधार में लोगों को बताई बैंकिंग प्रणाली

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / सिरमौर
कार्तिकेय तोमर

नाबार्ड के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा खेरी और वित्तीय साक्षरता केंद्र द्वारा ग्राम पंचायत राजगढ़ और देवा मानल में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में वित्तीय साक्षरता समन्वयक बलबीर सिंह ने बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया।

बलबीर सिंह ने बताया कि बैंक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना सहित अन्य विभिन्न स्कीमों के लाभ के बारे में लोगों को बताया गया।

इसके साथ ही किसान वर्ग को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के उपयोग और फायदों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के अंत में लोगों को ऑनलाइन माध्यम से हो रही ठगी से बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार/विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/