देवभूमि न्यूज 24 / सैंज, कुल्लू –
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, सैंज रोपा में आयोजित वन्यजीव सप्ताह समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सचिन शर्मा जी रहे।
समारोह में स्थानीय महिलाओं एवं कलाकारों द्वारा पारंपरिक कुल्लवी संस्कृति, लोकगीत एवं लोक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण, जैव-विविधता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय संस्कृति का यह सुंदर संगम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
9816216579
https://devbhuminews24.in/








