दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें – 9 अक्टूबर 2026

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / नेशनल डेस्क

1. CJP का प्रदर्शन कल, पुलिस ने कहा- परमिशन नहीं, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द की गईं, 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे; सौरव दास बोले- सरकार डर गई।

2. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने और ट्रेनों के रद्द होने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन होकर रहेगा।

3. वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध लगातार तेज। आज INDIA गठबंधन के सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय भी मांगा है।

4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रात 8 बजे इंडी गठबंधन के नेताओं से मिलने को तैयार, चुनाव आयोग और SIR से जुड़े मुद्दे पर होगी चर्चा।

5. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को किसान नेता राकेश टिकैत का समर्थन मिला। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की है।

6. दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर ‘फ्री हैंड’ देने की याचिका खारिज, SC ने कहा- छात्रों के भविष्य का भी रखें ख्याल।

7. बंगाल में TMC-कांग्रेस साथ फिर भी BJP आगे, तमिलनाडु में TVK को बढ़त, असम में भाजपा को लीड; 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव नतीजे।

8. पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा, बिना परीक्षा जॉइनिंग मिलेगी; योगी कैबिनेट का फैसला।

9. NEET PG काउंसलिंग 2026 के पहले चरण के लिए संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 अक्टूबर से शुरू होगा।

10. H-1B वीजा पर बवाल: जेडी वेंस ने भारतीयों को बताया ‘बंधुआ मजदूर’, भारत बोला- अपना इतिहास न भूले अमेरिका।

11. ‘बुलियों की खुशामद कभी काम नहीं आती’: भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी शिकंजे से भड़की कांग्रेस, सरकार को घेरा।

12. केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM के खिलाफ FIR का आदेश, विजयन और उनकी बेटी पर भ्रष्टाचार का आरोप; जांच के लिए पुलिस ने बनाई थी SIT।

13. अमेरिका में पहली बार सजा-ए-मौत TV पर लाइव होगी, 16 साल पहले जहां 13 लोगों की जान ली, दोषी को वहीं गोली मारी जाएगी।

14. हरिद्वार, मेरठ में ओले गिरे, गाड़ियों के शीशे टूटे, लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ-आदि कैलाश मार्ग बंद; बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट।

15. इस हफ्ते में बड़ी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में शानदार तेजी।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
9816216579
https://devbhuminews24.in/