डायरेक्टर करेन क्षिति सुवर्णा की अवार्ड विनिंग फिल्म SEPTEMBER 21 की स्क्रीनिंग अटलांटा के प्लाजा थिएटर में

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / एंटरटेनमेंट डेस्क –
हितेश जैन,मुंबई
क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म SEPTEMBER 21, जिसका निर्देशन इंडस्ट्री की सबसे युवा फिल्ममेकर करेन क्षिति सुवर्णा ने किया है, लेखक राज शेखर और संगीत विनय चंद्रा का है, अब द माइक ऑडिटोरियम, प्लाजा थिएटर, अटलांटा, जॉर्जिया में स्क्रीन की जाएगी।

फिल्म की उपलब्धियां –

  • वर्ल्ड प्रीमियर – Marche du Film, Festival de Cannes
  • ऑफिशियल सेलेक्शन – NIFFA
  • भारत पैनोरमा सेक्शन में स्क्रीनिंग – इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू एंड कश्मीर
  • ओपनिंग फिल्म – जागरण फिल्म फेस्टिवल, देहरादून

कहानी – SEPTEMBER 21 एक बेहद मार्मिक ड्रामा है जो एक अल्जाइमर पेशेंट और उनके केयरगिवर्स की जिंदगी को दर्शाती है। याददाश्त, प्यार और परिवार के इमोशनल सफर को संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है।

स्टार कास्ट – प्रियंका उपेंद्र, प्रवीण सिंह सिसोदिया, अमित बहल, ज़रीना वहाब, सचिन पाटेकर, रिकी रुद्र और अजीत शिधाया।

प्रोडक्शन – Visica Films & FMD Productions के साथ Films Max & Co-Produced by Humaramovie

शो टाइम – प्लाजा थिएटर, अटलांटा में रोजाना 3 शो – दोपहर 01:00 बजे, शाम 04:00 बजे और रात 08:15 बजे।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार/विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/