देवभूमि न्यूज 24 / नेशनल डेस्क
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और ‘INDIA’ ब्लॉक आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहा है।
राहुल गांधी ने देशवासियों से अपील की है कि वे पार्टी, जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक नागरिक के तौर पर इस मार्च में शामिल हों।
विपक्ष की तीन मुख्य मांगें –
- कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच हो
- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगे
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
विपक्ष इस संबंध में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को ज्ञापन सौंपना चाहता है। हालांकि CJI सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा – “भारत की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, यह मार्च लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।”
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार,विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/








