उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जाखना में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

जाखना (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह जाखना में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

मंत्री ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित मामलों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई।

सिरमौर जिला की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें देवभूमि न्यूज 24।
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9816216579