*विश्व छात्र दिवस पर डॉ. कलाम जी को नमन – कविता- ममता सक्सेना

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / साहित्य डेस्क – 15 अक्टूबर 2026

15 अक्टूबर का दिन सिर्फ एक जयंती नहीं,
ये है हर छात्र के सपनों की गिनती नहीं।

संयुक्त राष्ट्र ने भी माना, कलाम है छात्रों की जान,
तभी तो उनकी जयंती बनी – विश्व छात्र दिवस महान।

रचना
रामेश्वरम से निकला, वो नन्हा सा अखबार वाला,
बन गया भारत का सितारा, ज्ञान का उजियारा वाला।

मिसाइल मैन कहलाया, अग्नि को दी उड़ान,
पृथ्वी हिली, आकाश गूँजा, बढ़ा देश का मान।

राष्ट्रपति भवन में रहकर भी, रहा वो फकीर,
बच्चों में ही बसता था, उसका हर तस्वीर।

वो कहते थे –
“सपना वो नहीं जो रात को सोने पर आए,
सपना वो है जो रात भर सोने न दे पाए।”

“असफलता तो पहली सीढ़ी है, सफलता की ओर,
मेहनत से ही खुलते हैं, किस्मत के सारे द्वार।”

“छात्रो, तुम कल के नहीं, आज के भारत हो,
तुम ही इस देश की सबसे बड़ी इमारत हो।”

आज हम सब लेते हैं प्रण,
कलाम के सपनों का भारत बनाएंगे,
ज्ञान, विज्ञान और ईमान से,
देश को फिर से विश्वगुरु बनाएंगे।

रचनाकार: ममता सक्सेना चित्रांश,कोसीकलां मथुरा, उत्तर प्रदेश

डॉ. कलाम जी को शत-शत नमन एवं विश्व छात्र दिवस की शुभकामनाएं!

देवभूमि न्यूज 24,मेरा गांव मेरा देश
समाचार,विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/