शिमला के कुपवी में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, जिला सोलन के नाम रहा ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / चौपाल (शिमला) – भीम सिंह दसाईक

चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी में चल रही 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों और 7 खेल छात्रावासों से आए लगभग 655 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, कुराश और पारंपरिक ठोडा खेलों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो अनुशासन और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी सरकार प्रदेश में खेल और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, शिक्षकों और स्थानीय जनता को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।

इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सोलन ने ऑल राउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार,विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/