गुगा सेवा समिति को 11 हजार और महिला मंडल को 5100 रुपये की सहयोग राशि दी
धारवा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति संरक्षण और युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने पर दिया जोर
कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की धारवा पंचायत के बड़ीधार में गुगा सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिलाई क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता राहुल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान आयोजकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल चौहान ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की लोकसंस्कृति, रीति-रिवाजों और पारंपरिक मान्यताओं को संरक्षण मिलता है। साथ ही, लोगों को आपसी मेलजोल और भाईचारे के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर राहुल चौहान ने गुगा सेवा समिति को 11,000 रुपये तथा महिला मंडल को 5,100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, युवा साथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
राहुल चौहान ने अपने स्वागत और मान-सम्मान के लिए गुगा सेवा समिति तथा समस्त क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी ने सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति क्षेत्रवासियों के जुड़ाव को दर्शाया।
देवभूमि न्यूज 24,मेरा गांव मेरा देश
शिलाई क्षेत्र की खबरों के लिए पढ़ते रहें
समाचार, विज्ञापन भेजे 9816216579








