स्वयंसेवकों के कदमताल से गूंजा सैंज बाज़ार, भगवामय हुआ माहौल

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / सैंज (कुल्लू) –

विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से सैंज घाटी के मुख्य बाज़ार में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल, भगवा ध्वज और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से पूरा सैंज बाज़ार भगवामय हो गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए समाज को एकता और समरसता का संदेश दिया।

राष्ट्रसेवा और सामाजिक एकता का संदेश –
संघ के इस पथ संचलन का मुख्य उद्देश्य समाज में अनुशासन, चरित्र निर्माण, संगठनात्मक एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। इस दौरान संदेश दिया गया कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

विजयदशमी का सांस्कृतिक महत्व –
विजयदशमी सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। इसी भावना के साथ स्वयंसेवकों ने सत्य, धर्म और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज को जागरूक किया।

संघ की परंपरा में पथ संचलन को सामूहिक अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जाता है।

देवभूमि न्यूज 24, मेरा गांव मेरा देश
कुल्लू की खबरों को देखते के लिए पढ़ते रहें
समाचार, विज्ञापन: 9816216579