आयुष्मान और शरवरी ने फाल्गुनी पाठक की गरबा नाइट में मनाया ‘जय अंबे’ की सफलता का जश्न

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / मुंबई
हितेश जैन, ब्यूरो मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री शरवरी मुंबई में आयोजित फाल्गुनी पाठक की गरबा नाइट में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने दांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के साथ अपनी फिल्म के फेस्टिव ट्रैक ‘जय अंबे’ की सफलता का जश्न मनाया।

मां का आशीर्वाद लेकर किया गरबा –
शाम की शुरुआत भक्ति के साथ हुई। आयुष्मान और शरवरी ने मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे दोनों कलाकार इसके बाद स्टेज पर पहुंचे और हजारों दर्शकों के साथ फाल्गुनी पाठक की धुनों पर गरबा किया।

यह गाना Sooraj Sir की आने वाली फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का हिस्सा है। फिल्म के मेकर्स के लिए यह नवरात्रि सेलिब्रेशन गाने को मिल रहे प्यार का जश्न मनाने का खास मौका बना।

Sooraj Sir की वापसी –
Sooraj Sir की फिल्मों में संगीत हमेशा खास रहा है। ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन..!’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसे गानों के बाद अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ के साथ वे एक बार फिर अपनी फैमिली एंटरटेनर शैली में लौट रहे हैं।

राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिने जगत की रोचक खबरों और मनोरंजन की दुनिया की ताजा जानकारियों के लिए पढ़ते रहें
देवभूमि न्यूज 24