देवभूमि न्यूज 24
कार्तिकेय तोमर
शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत चामरा मोहराड़ के ग्राम मशवाड़ में राष्ट्रीय परियोजना किशाऊ बाँध के विरोध में एक आम बैठक शिलाई पंचायत समिति चेयरमैन श्रीमती विनीता चौहान की अध्यक्षता में बुलाई गई।
बैठक में ग्राम पंचायत चामरा मोहराड़ की प्रधान श्रीमती किरण चौहान, उप-प्रधान श्री नारायण पांडे, पूर्व उप-प्रधान श्री प्रताप सिंह चौहान, पूर्व उप-प्रधान श्री नरेंदर सिंह चौहान, पंचायत सदस्य श्री बीजा राम सहित बुद्धिजीवी सेवानिवृत्त ले. कैप्टन श्री दीवान सिंह नेगी, श्री सोहन सिंह चौहान, अधिवक्ता बलवीर चौहान, श्री संतन नेगी, श्री नारायण सिंह नेगी, श्री वीरेंदर सिंह नेगी, श्री भगत सिंह भण्डारी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय –
- हम सभी किशाऊ बाँध परियोजना बनने का पूर्णतया विरोध करते हैं और इस परियोजना को किसी भी कीमत में नहीं बनने देंगे।
- अपनी मातृभूमि की रक्षा, जल-जंगल-जीवन-जमीन और संस्कृति को बचाने के लिए सरकार से हर संभव प्रयास किया जाएगा।
- परियोजना का पूर्णतया बहिष्कार किया गया तथा बाँध स्थल पर किसी भी किस्म का कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
- यदि बिना अनुमति के ड्रोन द्वारा किसी भी किस्म का कार्य किया जाता है जो निजी व सार्वजनिक अधिकारों का हनन है, तो पुलिस थाना शिलाई में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके लिए संलिप्त लोग स्वयं जिम्मेवार रहेंगे।
अगली बैठक 1 नवंबर को मोहराड़ में –
आगामी बैठक ग्राम पंचायत चामरा मोहराड़ के ग्राम मोहराड़ में दिनांक 01/11/2026 को दोपहर 12 बजे निश्चित की गई है, जिसमें किशाऊ बाँध संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा तथा आगामी रणनीति तय की जाएगी।
शिलाई क्षेत्र की खबरों के लिए पढ़ते रहे देवभूमि न्यूज 24
खबर, विज्ञापन:9816216579
devbhuminews 24.in








