ममता सक्सेना चित्रांश की कविता में पुलिस जवानों के त्याग और बलिदान को किया नमन
*देवभूमि न्यूज 24*
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ममता सक्सेना चित्रांश ने अपनी कविता के माध्यम से देश की रक्षा और जनता की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी कविता पुलिसकर्मियों के कर्तव्य, समर्पण, त्याग और बलिदान को भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत करती है।
वीर पुलिस शहीदों को नमन
21 अक्टूबर का दिन, स्मृति का दीप जलाया है,
देश के वीर पुलिस शहीदों को नमन करने हम आए हैं।
वर्दी खाकी नहीं, यह तो त्याग की चादर है,
जिसके भीतर छिपा भारत माँ के प्रति समर्पण है।
1959 में लद्दाख की वह ठंडी घाटी थी,
दस वीर जवानों ने दी शहादत, अमर बलिदान की गाथा लिखी थी।
तभी से हर साल हम उनको याद करते हैं,
उनके बलिदान की गाथा दिल में आबाद रखते हैं।
न होली देखी, न दिवाली देखी, देखी बस ड्यूटी है,
जनता की सुरक्षा में ही इनकी हर खुशी बसी है।
धूप हो, सर्दी हो या रात अँधेरी,
वर्दी वाला खड़ा है, बनकर देश का प्रहरी।
गोलियों के सामने भी सीना तानकर खड़े रहे,
तिरंगे की शान के लिए वे अपने प्राण न्योछावर कर गए।
माँ की आँखों में आँसू, पत्नी का सिंदूर उजड़ गया,
पर देश की रक्षा में वीर अपना जीवन कुर्बान कर गया।
नमन है उन माताओं को, जिन्होंने ऐसे लाल दिए,
नमन है उन वीरों को, जिन्होंने देश पर प्राण दिए।
आओ, हम सब मिलकर एक प्रण दोहराते हैं,
पुलिस शहीदों के सपनों का भारत बनाते हैं।
रचनाकार: ममता सक्सेना चित्रांश
स्थान: कोसीकलां, मथुरा
देवभूमि न्यूज 24, मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन:9816216579








