जूडो में कृष चौहान ने जीता स्वर्ण पदक, छोग टाली विद्यालय का नाम किया रोशन

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – छोग टाली (सिरमौर)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के छात्र कृष चौहान ने मंडी में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कृष ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

कृष चौहान ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं जूडो कोच रामलाल सूर्या को दिया, जो लंबे समय से उन्हें नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं। कृष की इस शानदार सफलता पर विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति और समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी और कोच रामलाल सूर्या के प्रयासों की सराहना की।

हर साल राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे विद्यालय के खिलाड़ी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के खिलाड़ी लगातार खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। विद्यालय से हर वर्ष दो से तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन होना विद्यालय की खेल उपलब्धियों को दर्शाता है।

इसी कड़ी में विद्यालय के छात्र आर्य ठाकुर का चयन दिल्ली में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आर्य से क्षेत्रवासियों को काफी उम्मीदें हैं। सभी को विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाएगा।

देवभूमि संदेश – पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
देश दुनिया गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579