हर्षवर्धन चौहान ने यमुना शरद महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

Share this post

कार्तिकेय तोमर / रघुवीर सिंह तोमर
देवभूमि न्यूज 24 – पांवटा साहिब

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले उद्योग मंत्री यमुना घाट पर आयोजित यमुना आरती में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक महत्व और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यमुना नदी के किनारे बसे इस शहर का गुरु गोबिंद सिंह जी से गहरा ऐतिहासिक संबंध है।

उन्होंने कहा कि यमुना शरद महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति और पुरानी परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे मेलों से लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की गई, जिससे प्रदेश के लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ पहुंचा है। अभी हाल ही में सरकार द्वारा कर्मचारियों तथा पेंशनरों को 5% डीए जारी किया जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

इस दौरान एसडीएम कांगड़ा अंजली गर्ग, एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक एचपी एसआईडीसी रमेश देसाईक, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा हरप्रीत सिंह रतन, शिलाई ब्लॉक से कल्याण धामटा, नगर परिषद चेयरपर्सन निर्मल कौर, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मीक्का सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579