देवभूमि न्यूज 24 ब्यूरो चंडीगढ़
सिरमौर एसोसिएशन (पंजीकृत), चंडीगढ़ द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के सहयोग से लगाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री फकीर चंद चौहान उपस्थित रहे, जबकि अतिथि के रूप में PUCSC के अध्यक्ष श्री अंकित बधान ने शिरकत की।

देवभूमि न्यूज 24 से बातचीत में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रमेश देसाई ने बताया कि सिरमौर एसोसिएशन की युवा ब्रिगेड, विभिन्न क्लबों व छात्र संगठनों के रक्तदाताओं का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने पीजीआई ब्लड बैंक विभाग के प्रमुख डॉ. आर.आर. शर्मा, डॉ. सुचेत सचदेव, डॉ. एकता, डॉ. संचिता व नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं को सराहनीय बताया।
मुख्य अतिथि फकीर चंद चौहान ने देवभूमि न्यूज 24 के माध्यम से युवाओं से आह्वान किया कि वे इस तरह की सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
PUCSC अध्यक्ष अंकित बधान ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है और उसे राष्ट्रीय हित के लिए मार्गदर्शित करने की आवश्यकता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं का धन्यवाद किया।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल आयोजन में महासचिव गौरव राफ्टा, कोषाध्यक्ष सतपाल चौहान, यूथ विंग प्रभारी अभिषेक कांथल, प्रियांशु सूर्या, गर्ल्स विंग से आस्था, सृष्टि चौहान, मोशिका, वशिष्ठा, श्रुति तथा उपाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर, जे.पी. शर्मा, प्रियांश ठाकुर, आदित्य सैनी सहित सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में पूर्व अध्यक्ष मयंक शर्मा और अभिषेक कांथल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।








