*देवभूमि न्यूज 24*
*हितेश जैन, ब्यूरो*
मुंबई:भोजपुरी अभिनेत्री शीतल शर्मा जल्द ही एक नए भोजपुरी छठ गीत में नजर आने वाली हैं। इस गीत की शूटिंग काशी के घाटों पर की गई है। यह शीतल का पहला भोजपुरी छठ गीत है।
शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए शीतल ने बताया कि काशी पहुंचने के बाद जब उन्होंने गीत के बोल सुने तो वे भक्ति भाव में डूब गईं। बाबा विश्वनाथ की नगरी में काम करना उनके लिए जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा।
इस छठ गीत में पामिला जैन और स्वर्णा तिवारी ने अपनी आवाज दी है, जबकि सह-अभिनेत्री के रूप में राधा कोहिनूर भी नजर आएंगी। गीत का निर्देशन दुर्विजय सिंह ने किया है और निर्माता संगीता शर्मा हैं। वाटर वेव्स म्यूजिक इस गीत को प्रस्तुत कर रहा है।
टीम की योजना है कि छठ पूजा से पहले इस गीत को रिलीज किया जाए, ताकि त्योहार के मौके पर श्रोताओं तक भक्ति और संगीत की यह सौगात पहुंच सके।
देवभूमि न्यूज 24
सिने जगत,आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








