देवभूमि न्यूज 24
शिमला। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने सुक्खू सरकार से कांग्रेस की 1,500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय महिलाओं को हर महीने 1,500 देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बताए कि इस वादे को कितना पूरा किया गया है।
राकेश डोगरा ने कहा कि 1,500 प्रतिमाह के हिसाब से 48 महीनों में 72,000 रुपये बनते हैं। सरकार को बताना चाहिए कि अब तक कितनी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है और कितनी महिलाएं अभी भी इससे वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं करने के बजाय जनता के सामने सही आंकड़े रखे। महिलाओं को यह जानने का अधिकार है कि उनके लिए किए गए वादे पर कितना काम हुआ है।
राकेश डोगरा ने मांग की कि सरकार योजना के तहत लाभ पाने वाली महिलाओं की संख्या बताए, पात्रता की स्थिति स्पष्ट करे और वंचित महिलाओं को लाभ देने की समयसीमा घोषित करे।
उन्होंने कहा कि 72,000 की राशि 48 महीनों के हिसाब से निकाली गई है। यह हर महिला का तय बकाया नहीं है। सरकार को पात्रता और भुगतान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








