देवभूमि न्यूज 24
अंतर्राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया जाता है, पर इसका संदेश आज विश्वव्यापी हो गया है। राष्ट्रीय एकता दिवस भारत में मनाया जाता है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकता का अर्थ है – वसुधैव कुटुम्बकम, पूरा विश्व एक परिवार।
आज विश्व युद्ध, आतंकवाद, जातिवाद, रंगभेद से जूझ रहा है। अमेरिका से लेकर अफ्रीका तक, हर जगह दीवारें खड़ी हैं। ऐसे में एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।
भारत अनेकता में एकता का सबसे बड़ा उदाहरण है। यहाँ सभी धर्म, भाषा, जाति के लोग एक साथ रहते हैं। यही मॉडल पूरे विश्व को अपनाना होगा।
एकता से ही शांति, विकास और खुशहाली आती है। यदि विश्व के सभी देश हाथ मिलाकर भूख, गरीबी और जलवायु परिवर्तन से लड़ें, तो धरती स्वर्ग बन सकती है।
आइए प्रण लें – हम नफरत नहीं, प्रेम फैलाएँगे। दीवारें नहीं, पुल बनाएँगे। यही सच्ची एकता है।
ममता सक्सेना चित्रांश,
शहर- कोसीकला (मथुरा) UP
देवभूमि न्यूज 24
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








