देवभूमि न्यूज 24
रामपुर बुशहर (शिमला)
संगीत | नृत्य | संस्कृति – हमारी पहचान
अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर बुशहर 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं।
⭕ ऑडिशन विवरण :
📅 तिथि : 5 से 7 नवंबर 2026
📍 स्थान : पीजी कॉलेज रामपुर का सभागार
⏰ समय : सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
- इसी ऑडिशन में इन प्रतियोगिताओं के लिए भी चयन होगा :*
- वॉयस ऑफ बुशहर – गायन प्रतिभा की खोज
- ओपन डांस प्रतियोगिता – हर कदम में है हुनर
🚩 ऑडिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां :
- मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कलाकारों का चयन किया जाएगा।
- ऑडिशन केवल उन इच्छुक कलाकारों के लिए हैं, जिनका अभी तक कोई गाना या म्यूजिक एल्बम रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन गायन और नृत्य में प्रतिभा रखते हैं।
- प्रतिभागियों को वही गाना/प्रस्तुति देना होगा, जिसे वे मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत करना चाहते हैं। चयन के बाद भी वही गाना/प्रस्तुति देनी होगी, अन्यथा अनुमति नहीं होगी।
- सोलो डांस के लिए 2-5 मिनट और ग्रुप डांस के लिए 5-8 मिनट की समय सीमा रहेगी।
- गायन के लिए साउंड सिस्टम एवं लाइव आर्केस्ट्रा की व्यवस्था रहेगी।
- सोलो व ग्रुप डांस के लिए अपने गानों की उच्च गुणवत्ता वाली रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव या मोबाइल फोन में साथ लानी होगी।
- ऑडिशन से पहले निर्धारित परफॉर्मा भरना होगा, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और पूर्व अनुभव सहित अन्य जानकारी देनी होगी।
⭕ विशेष सूचना :
प्रदेश के नामी कलाकारों तथा जिन कलाकारों के अपने गाने और वीडियो एल्बम रिलीज हो चुके हैं, उनका चयन प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर मेला कमेटी द्वारा किया जाएगा।
📧 ऐसे कलाकार अपने आवेदन 5 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक ईमेल आईडी : sdmrampurbushahr@gmail.com पर भेज सकते हैं।
आवेदन के साथ अपने वीडियो एल्बम, गानों और प्रस्तुतियों के लिंक साझा करना भी अनिवार्य होगा।
आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी :
✅ नाम
✅ पता
✅ मोबाइल नंबर
✅ पूर्व में प्राप्त अनुभव (यदि कोई हो)
✅ अन्य आवश्यक विवरण
प्रतिभा है तो मंच है… लवी मेले के साथ!
देवभूमि न्यूज 24
मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








