आज भैया दूज; जानिए तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा- विधि- डॉ दीपक दुबे

Share this post

    *देवभूमि न्यूज 24*

⭕भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाने वाला यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। इस साल भैया दूज के पर्व को लेकर संशय बना हुआ है, क्योंकि इस साल द्वितीयी तिथि दो दिन पड़ रही है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी भाई दूज और तिलक करने का शुभ मुहूर्त…

⚜️कब है भैया दूज 2026
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाये जाने का विधान है। फ्यूचर पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस साल यह पर्व 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाए जाना उचित रहेगा।

⚜️भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
पंचांग के अनुसार, इस साल 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस समय बहन अपने भाई के माथे पर तिलक कर सकती हैं।

🚩तिलक करते समय बोले ये मंत्र–

“गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को।
सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा-यमुना नीर बहे,
मेरे भाई की आयु बढ़े॥”

⚜️भाई दूज पूजा-विधि
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु, भगवान गणेश और यमराज का स्मरण करके पूजा करें। पूजा की थाली में रोली, अक्षत, चंदन, फूल, मिठाई, दीपक और नारियल रखें। इसके बाद भाई को शुभ मुहूर्त में आसन पर बैठाएं और उनके माथे पर रोली, अक्षत से तिलक लगाएं। भाई की आरती उतारें। साथ ही उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना करें। इसके बाद भाई को मिठाई खिलाएं और नारियल भेंट करें।

देवभूमि न्यूज 24
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण, समाचार विज्ञापन 9816216579
🚩#हरिऊँ🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐