नाहन में पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण सम्बन्धित 15 मोटरसाइकिलों के चालान कर किए जब्त

Share this post

नाहन में पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण सम्बन्धित 15 मोटरसाइकिलों के चालान कर किए जब्त

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया है कि नाहन शहर में कुछ युवकों/ व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने मोटरसाइकिल (मुख्यता बुलेट मोटर साईकिल) के साइलेंसर को मोडिफाइड करवाकर उसमें साधारण साइलेंसर की जगह तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर फिट किए हुए हैं। जिस कारण शहर में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है । इस ध्वनि प्रदूषण के कारण शहर के बुजुर्गों, बच्चों तथा बीमार लोगों को भी बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी पुलिस थाना नाहन को निर्देश दिए कि ऐसे उलंघनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाएं । जिसपर एक विशेष अभियान शुरू किया गया । इसी कड़ी में पुलिस थाना सदर नाहन के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश पाल व प्रभारी यातयात नाहन ए एस आई रामलाल ने ध्वनि प्रदूषण से संबंधित मोटर वाहन अधीनियम की धारा 190(2) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 15 मोटर साइकिलों के चालान कर जब्त किए गए हैं तथा ऐसे सभी मोटर साइकिल के साइलेंसर निकालकर कार्यवाही की गई । गौरतलब है कि मोटर वाहन अधीनियम की उक्त धारा की उलंघना के लिए 5000₹ से 7500₹ तक के जुर्माने का प्रावधान है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी और नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।