केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला का पोषण माह विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ सम्पन
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत शिमला स्थित केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय का पोषण माह व् महिला शिक्षा विषय पर दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच प्रोग्राम आज शिमला के राजकीय आईटीआई में सम्पन हो गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के प्रिन्सिपल जोगिन्दर शर्मा रहे. कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्र – छात्राओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण और महिला और शिक्षा विषय पर जागरुक करने के लिए विशेषयज्ञों द्वारा जानकारी दी गई. पोषण विषय पर शिमला की बाल विकास परियोजना अधिकारी स्नेह लता ने लोगों को सही और उचित पोषण के बारे में जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड न खाने की सलहा दी. उन्होंने इस मौके पर पोषण अभियान से जुडी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी.
कार्यक्रम में स्टेट वीमेन डेवलपमेंट प्रभारी समग्र शिक्षा, स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिस हिमाचल प्रदेश से डॉ मंजुला शर्मा ने महिला और शिक्षा विषय पर वक्तव्य दिया . उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज ने पुरुष और महिला की सोच में एक गहरी खाई बना दी है. आज भी महिलाओं को पुरुषों से बराबरी की लड़ाई
लड़नी पद रही हैं. उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को शिक्षा का मौका मिला उन्होंने खुद को साबित कर दिया. डॉ मंजुला ने कहा कि पुरुषों को पुरुषों के प्रति और महिलाओं को महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की ज़रूरत है.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल जोगिन्दर शर्मा ने निबंध लेखन , नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया. निबंध लेखन में पहला , दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः अंकिता ठाकुर , निखिल ठाकुर और रुचिता शर्मा ने हासिल किया.
नारा लेखन में पहला , दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः प्रीती , शालिनी गुप्ता और पूनम शर्मा ने हासिल किया. चित्रकला में पहला , दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः रामा , पल्लवी और सुरेंदर कुमार ने हासिल किया.
कार्यक्रम के अंतिम दिन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ पोषण विषय पर क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. साथ ही उन्होंने इस मौके पर पोषण अभियान से जुड़े अपने अपने अपने अनुभव भी सांझा किए . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के प्रिन्सिपल जोगिन्दर शर्मा ने केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला का आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. इस मौके पर उन्होंने बच्चों से सही पोषण लेने के प्रेरित किया. कार्यक्रम में सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा लोक गीतों के माध्यम से पोषण और महिला शिक्षा विषय पर जागरुकता फैलाई गई.