शिलाई गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ इकाई ने वेतन विसंगति में कई संशोधन की मांग
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ शिलाई इकाई की बैठक खण्ड प्रारम्भिक कार्यालय शिलाई में संपन हुई | जिसकी अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष अशोक राणा ने की तथा अन्य सभी इकाई के सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया व् सरकार द्वारा नवीनतम अधिसूचना 26.09.2022 में जेoओoएo आईoटीo के अधिसूचना का अध्ययन करने पर पाया गया कि जेoओoएo आईoटीo को दो साल बाद 31200/- पर निर्धारित किया जा रहा है,

और जब वह कनिष्ठ सहायक बनेगा तो उसे 38100/- लेबल 10 पर निर्धारित किया जा रहा है,जबकि लिपिक वर्ग को 2 साल के बाद 30500/- पर निर्धारित किया जा रहा है और पांच साल के बाद लिपिक, कनिष्ठ सहायक बनेगा तो वह 36600/- पर निर्धारित होगा लिपिक और जेoओoएo आईoटीo दोनों ही पांच साल की नियमित सेवा के उपरान्त कनिष्ठ सहायक बनेगे लेकिन सरकार द्वारा जो अधिसूचना जारी होने के उपरान्त दोनों के वेतन में एक बहुत बड़ा अंतर होगा जो कि लिपिक वर्ग के साथ सरासर अन्याय है | गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ इकाई शिलाई,जिला सिरमौर हिo प्रo सरकार से मांग करती है, वेतन विसंगति में संशोधन किया जाए तथा लिपिक वर्ग कर्मचारियों को जेoओoएo आईoटीo वर्ग के बराबर वेतन निर्धारित किया जाए तथा लिपिक वर्ग कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण फेक्टर 2.25 से बढाकर 2.59 फेक्टर से किया जाए है बैठक में उपस्थित गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ इकाई शिलाई के महासचिव आत्मा राम, वरिष्ठ प्रधान लाल सिंह अधीक्षक ग्रेड-II, मुख्य सलाहकार अधीक्षक ग्रेड-II ओम प्रकाश तोमर,अधीक्षक ग्रेड-II विक्रम ठाकुर, अधीक्षक ग्रेड-II बलबीर ठाकुर, अधीक्षक ग्रेड-II रमेश कुमार, बाबु राम शर्मा वरिष्ठ सहायक,लेखाकार अनिल कुमार, सुरेंदर सूरी, सयुक्त सचिव सेवादार सवरूप चौहान, भाव सिंह चौहान, रूप राम शर्मा इकाई के सदस्य मजूद रहे |