शिमला के होटल मरीना में सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला संम्पन्न
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
मुख्य अभियंता पवन शर्मा ने आज यहां मरीना होटल में सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा मुहिम के द्वारा पुलिस एवं होमगार्ड के 100 जवानों को बेसिक लाइफ सपोर्ट पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे सड़क दुर्घटनाओं में बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके.
उन्होंने बताया कि जिला में संवेदनशील स्थानों एवं ब्लैक स्पॉट ओं पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि वहां पर क्रैश बैरियर स्थापित किए जा सके.

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर कानूनी ज्ञान भी प्रदान किया गया और जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों से अवगत करवाया गया.
इस अवसर पर भअधीक्षण अभियंता आरके वर्मा ने कार्यशाला का संचालन किया और उपस्थित प्रतिभागियों से सीधा संवाद स्थापित किया.

सड़क सुरक्षा पर स्वयंसेवी संगठन टी आर एल के टोनी मैथ्यू ने सड़क सुरक्षा पर जानकारी प्रदान की.