शिमला में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह का किया आयोजन

Share this post

शिमला में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह का किया आयोजन

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला, 01 ऑक्तुबर:

शिमला जिला के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के 11 हजार 116 अस्सी वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा देश की निर्वाचन प्रक्रिया में वरिष्ठ मतदाताओं के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए व्यक्तिगत संदेश पत्र प्रदान किए गए । यह जानकारी आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी आरकेएमवी महाविद्यालय में 63 शिमला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं उपमंडल निर्वाचन कार्यालय शिमला शहरी द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान कार्यक्रम में दी ।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए दिए गए सहयोग के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए एक अक्टूबर 2022 को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने का फैसला लिया गया है जिसके अन्तर्गत वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी मण्डलों पर ऐसे आयोजन किए गए तथा सौ वर्ष से ऊपर के वयोवृद्ध मतदाताओं को उनके घरों पर जाकर सम्मानित किया गया ।
मतदान केन्द्र स्तर को बूथ लेवल के अधिकारियों द्वारा भी व्योवृद्ध मतदाताओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया । उन्होंने कहा कि जिला में 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 36 मतदाताओं को भी मुख्य निवार्चन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित व्यक्तिगत संदेश घर पर जाकर दिए गए जबकि आरकेएमवी में आयोजित कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 42 बुजुर्गों को व्यक्तिगत संदेश पत्र प्रदत किए गए।

उन्होंने कहा कि हम सभी बुजुर्गो के प्रति आदर भाव रखे ताकि बृद्धजन समाज में सम्मान पूर्वक जीवनयापन कर सके । उनहोंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के दौनान अनेक सुविधाऐं प्रदान की गई है ताकि लोकतंत्र की सुदृड़ता के लिए इनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके इसके तहत व्हील चेयर, रैप, स्वंय सेवकों तथा आने जाने के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा एवं कतार रहित मतदान की व्यवस्था की गई है । उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग व्यक्ति फॉर्म न0 12 घ भरकर बैठे बैठे अपना मतदान भी कर सकते है । उन्होंने कहा कि सभी पात्र इन आवश्यक सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना मतदान सुविधानुसार कर सकते है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पूर्व के चुनावों में मतदान कर मजबूत लोकतंत्र को बनाने में अहम भूमिका निभाई है उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी भूमिका निभाकर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग करें ।
उन्होंने युवा वर्ग से भी आग्र्रह किया कि वे भी मजबूत लोकतंत्र के लिए आगे आकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें । उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने अनुभवों से युवा पीढ़ी को मतदान की महत्वता के विषय में जागरूक करें और देश व प्रेदश के लिए एक मजबूत सरकार बनाने में साकारात्मक योगदान प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता मतदान के प्रति जागरूकता प्रदान करने तथा मतदाताओ को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करने को नुक्कड़ नाटकों तथा गीत संगीत के द्वारा भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है । कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया ।
इस मौके पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अन्तर्गत द बिगनर्ज संस्था के कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया बारे जागरूकता प्रदान की गई ।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह द्वारा आरकेएमवी कॉलेज की छात्राओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के साथ मतदान के विषय में सीधा संवाद स्थापित किया । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वरिष्ठ नागरिक हमारे पथ प्रदर्शक है उसी अनुरूप युवा शक्ति लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना सहयोग मतदान के अधिकार का प्रयोग कर कर सकती है । इस दौरान उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी भानू गुप्ता द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए मतदान के विषय में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने भी वरिष्ठ नागरिकों व महाविद्यालय छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई ।