कफोटा विश्राम गृह में देव समाज वाद्य स्थल समिति का किया गया गठन

Share this post

कफोटा विश्राम गृह में देव समाज वाद्य स्थल समिति का किया गया गठन

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के उपमंडल कफोटा विश्राम गृह में अनुसूचित जाति वर्ग कि जातियों ने भाग लिया जिसमें की ढाकी, बाजगी, लोहार, देवाल, जाति वर्ग के लोगों ने भाग लिया इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई इस सभा में यह निर्णय लिया गया कि समाज के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा

तथा इस सभा में कार्यकारिणी का गठन किया गया इस बैठक में अध्यक्ष खेताराम ग्राम कमरऊ से चुना गया व उपाध्यक्ष गुमान सिंह तोमर शिल्ला, व सचिव प्रदीप कुमार , सह सचिव मामराज, कोषाध्यक्ष शांति राम , सलाहकार अनिल तोमर व्यवस्थापक दिनेश तोमर शिल्ला को चुना गया इस बैठक में कई अन्य लोग मौजूद रहे जिसमें की रघुवीर तोमर, गुमान सिंह, पप्पू ,कुंदन सिंह, जोगीराम ,भादर सिंह ,निकेश, राजू तोमर ,धनवीर तोमर, मनोज तोमर, रोबिन, बलवीर, विनोद तोमर , चतर सिंह, व कई अन्य लोग मौजूद रहे