शिलाई में जीवन बीमा निगम एजेंट की हार्ट अटैक से मौत
देवभूमि न्यज डेस्क
शिलाई,
शिलाई में रविबार को गांव शरोग के निवासी एल आई सी एजेंट खज़ान सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि खजान सिंह को अचानक सीने में दर्द उठा अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना रविवार दिन के समय की बताई जा रही है। जब खजान सिंह शिलाई बाजार में अपने किराए के कमरे में परिवार के साथ बैठे हुए थे अचानक ही इस बीच उनको सीने में दर्द उठा और परिजनों ने भी तुरंत ही उन्हें शिलाई अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, डॉक्टर ने बताया कि मेजर हार्ट अटैक होने से इनकी कुछ ही समय में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया है। खजान सिंह अपनी धर्म पत्नी सहित तीन बच्चे छोड़ गए है।