सिरमौर जिला कांग्रेस महासचिव विशाल वालिया ने राजबन आदर्श रामलीला क्लब को ऐच्छिक निधि से दिए 5100 रुपये
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
आदर्श रामलीला क्लब राजबंन के द्वारा राजबन में रामलीला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विशाल वालिया जिला कांग्रेस महासचिव ने शिरकत की विशाल वालिया जी ने क्लब की सराहना करते हुए क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यो को इस आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी

और रामलीला के सदस्यों को अपनी तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया विशाल वालिया जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारी संस्कृति इसी वजह से जीवित है कि आज भी गांव के लोग पुरानी संस्कृति को भूले नही है
इससे पूर्व राजबन पहुंचने पर बताया जाता है क्लब के सदस्यों के द्वारा विशाल वालिया जी व उनके साथ आए पदाधिकारी व युवा नेताओ का जोरदार स्वागत किया विशाल वालिया ने अपनी ऐच्छिक निधि से रामलीला आयोजको को 5100 रुपए प्रदान किए जिसके लिए क्लब ने उनका धन्यवाद किया उनके साथ मजदूर नेता प्रदीप चौहान रफीक दिनेश मनोज अनिल पीने रतन कुलदीप रोहित राजेश आदि थे