किरनेश जंग ने कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ किया पुरूवाला का दौरा
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
पावंटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने आज पुरवाला पंचायत का दौरा कर यहां के लोगो से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना यहां की जनता ने बताया कि यह पंचायत ऊर्जा मंत्री जी की है पर पंचायत में जितना विकास होना चाहिए था उतना विकास नहीं हुआ है लोगों ने बोला कि यहां पर नालियों के बुरे हाल हैं और पानी सड़कों पर आता है

बिजली कटों से भी हमें काफी परेशानी होती आ रही है पूर्व विधायक ने लोगों की समस्याओं को गहनता से सुना और बताया कि आप लोगों की समस्याओं का जल्दी निपटारा किया जाएगा पूर्व विधायक ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी में जुड़ने और काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने को कहा तथा वहां उपस्तिथ महिलाओं को बताया कि यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो आप लोगों को 15 सो रुपए महीना दिया जाएगा महिलाओं ने भी बोला है

कि इस बार हम लोग कांग्रेस पार्टी को अपना मत देकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और पोंटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को विजय बनाएंगे इस अवसर पर पूर्व विधायक के साथ मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव अरिकेश जंग भगानी जान अध्यक्ष प्रदीप चौहान भांटावाली पंचायत प्रधान राकेश कुमार, पूर्व प्रधान दाता राम पूर्व पार्षद धनवीर कपूर, हैदर आजाद सत्तार सुलेमान रिजवान कल्याण फिरोज गुलफाम रफीक दिलबाग आदि मौजूद रहे