शहीद कल्याण सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना का तीसरा दिन

Share this post

शहीद कल्याण सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना का तीसरा दिन

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है!

शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जिला समन्वयक जिला सिरमौर राम भज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के तीसरे दिन के सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाता मंडवाच सीताराम शर्मा एवं स्रोत व्यक्ति धर्मपाल शर्मा रहे !

सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ द्वारा मुख्य अतिथि को बैज, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया! तत्पश्चात मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वयंसेवियों द्वारा स्वागत गीत गया गया! प्रत्येक दिन स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर से गोद लिया गांव भीव तक प्रभात फेरी निकाली जाती है उसके बाद योगा कन्वीनर अनिल शर्मा द्वारा योग प्राणायाम करवाया जाता है! तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी रामभज शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों को परेड का पूर्वाभ्यास करवाया जाता है! शिविर के तीसरे एवं चौथे दिन प्रोजेक्ट वर्क के तहत कर्मठ, जुझारू, इमानदार स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत हलाँ द्वारा बनाई गई दीवार एवं खेल परिसर के मध्य गड्ढे की भराई की गई!

स्वयंसेवकों द्वारा गड्डे की ऐसी भराई की जा रही है जिसकी कीमत ठेकेदार ने ₹70000 बताई थी! स्वयंसेवकों के साथ प्रोजेक्ट वर्क एवं संपूर्ण शिविर के दौरान विद्यालय के अध्यापक धर्मपाल शर्मा अनिल शर्मा राजेंद्र सूर्यवंशी एवं सपना शर्मा अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं! समय-समय पर स्वयंसेवकों का बाकी अध्यापक भी सहयोग करते हैं! सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की गई!