शिमला उपायुक्त आदित्य नेगी ने आगामी विस् चुनाव को लेकर आपदा प्रबंधन अधिकारियों से की बैठक
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य देगी ने आज यहा रोजना हाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आपदा प्रबंधन अधिकारियों की बैठक ली.

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बताया कि मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया नवंबर एवं दिसंबर महीने में होगी और इस दौरान हिमपात एवं सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका है. उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पर्याप्त मात्रा में मशीनरी एवं लेबर उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया ताकि मतदान एवं मतगणना सुचारू रूप से संपन्न हो सके.
उन्होंने विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति मतदान केंद्रों एवं मतगणना केंद्रों स्ट्रांग रूम में बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि मतदान कर्मियों को कोई असुविधा ना हो.
उन्होंने विद्युत विभाग को मतदान एवं मतगणना के दौरान आपदा प्रबंधन प्लान बनाने के निर्देश भी दिए.
उपयुक्त ने परिवहन अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में पोलिंग पार्टियों को बस से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोविड महामारी के खतरे से निपटने के लिए प्लान तैयार करने पर बल दिया ताकि किसी भी आपदा का सामना करने के लिए जिला प्रशासन सक्षम हो सके.
अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने बैठक का संचालन किया और उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया.
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग स्वास्थ्य विद्युत परिवहन एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.