सिरमौर में हाटी की जीत, माटी की जीत व आंदोलन की हुई जीत-डॉ रमेश सिंगटा
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिले के गिरीपार क्षेत्र में अब एक और बड़ा अभियान छेड़ा जाएगा। गैर राजनीतिक संगठन केंद्रीय हाटी समिति की शिमला इकाई सोलन इकाई चंडीगढ़ , शिलाई इकाई सहित सभी यूनिटों की दिशा में बड़ी पहल करेगी। समिति 154 पंचायतों के 400 गांव में हर घर दस्तक देगी जिसमे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो की लड़ाई भी लड़ी जाएगी यह हाटी समुदाय 14 जातियों और उप-जातियों का संयुक्त समूह है

हाटी केंद्र की मोदी सरकार की सौगात का स्वागत करेगी। अभियान की पहुंच 3लाख लोगों तक रहेगी। इस संबंध में हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा ओर मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर रमेश सिंगटा ने पूरी टीम के साथ शिलाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हाटी समुदाय को बड़ी सौगात दी है। जिस के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर

हिमाचल प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सिरमौर में हाटी की जीत हुई है माटी की जीत हुई है यह आंदोलन की जीत है। इसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने पूरा सहयोग किया है अब बारी हाटी समुदाय की है। हाटी समुदाय भी सरकार के साथ कंधा से कंधा मिला कर खड़ा है। लोग राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सरकार को सहयोग करने को तैयार है।

इस प्रेस कांफ्रेंस में शिलाई यूनिट के अध्यक्ष ग्यार सिंह नेगी, रमेश नेगी, मंच वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल चौहान, आत्मा राम शर्मा, सचिव अनुज शर्मा, श्याम सिंह, धनबीर ठाकुर, सुरेन्द्र सिंगटा, बलदेव ठाकुर, हीरा सिंह , वीर सिंह, पूर्व प्रधान जीत सिंह, संत राम भूटो, बलदेव ठाकुर, आदि उपस्थित रहे।।
