केंद्रीय शिमला हाटी समिति ने शिलाई क्षेत्र में चलाया जन जागरण अभियान

Share this post

केंद्रीय शिमला हाटी समिति ने शिलाई क्षेत्र में चलाया जन जागरण अभियान

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में केंद्रीय हाटी समिति की शिमला इकाई ने शिलाई क्षेत्र के गांव गांव जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है
हाटी समिति ने गांव गांव अभियान तेज कर दिया है जिसमें केंद्र सरकार ने गिरीपार के लाखों लोगों को दी गई जनजातीय अधिकार की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है

हाटी समिति के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत बेला बशवा, के पारली फोराड, बेला, ग्राम पंचायत श्री क्यारी, गांव क्यारी ग्राम पंचायत कुहंट गांव सुन्दराड़ी , कांडी , कुहंट में जनसंपर्क अभियान चलाया इस अभियान के तहत जनजातीय घोषित होने से होने वाले फायदे के बारे में लोगो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अभियान में केंद्रीय हाटी समिति की शिमला इकाई हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर रमेश सिंगटा, उपाध्यक्ष कपिल चौहान, धनबीर ठाकुर, अनुज शर्मा, आशु चौहान बंसी राम ठाकुर, सतपाल चौहान श्याम सिंह चौहान, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे