शिमला में नशाखोरी एवं मादक द्रव्य से निजात दिलाने के लिए उपमंडल अधिकारियों व पुलिस से बैठक
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त उपमंडल अधिकारियों एवं उप पुलिस अधीक्षक की बैठक ली.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिला में युवा पीढ़ी में नशाखोरी एवं मादक द्रव्य की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है ताकि नशे के दुष्परिणामों से युवा पीढ़ी को बचाया जा सके.

उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपस में बेहतर तालमेल स्थापित करने पर बल दिया ताकि सरकारी भूमि पर तस्करों द्वारा उगाई जारी भांग की समस्या का निवारण संभव हो सके.
उन्होंने स्कूलों एवं कॉलेजों में नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी इस दलदल से बच सके.

पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ मोनिका ने बताया कि पुलिस प्रशासन बाहरी राज्यों से लगते सीमा पर निगरानी बनाए हुए हैं और समय-समय पर नाकाबंदी की जाती है और पुलिस अधिकारी औचक निरीक्षण करके कार्य प्रणाली को दुरुस्त रखते हैं.
डॉ मोनिका ने बताया कि जिला प्रशासन मादक द्रव्य व्यसन मुक्ति एवं पुनर्वास पर विशेष ध्यान दे रहा है ताकि नशाखोरी से युवाओं को मुक्ति मिल सके.
उन्होंने अभिभावकों अध्यापकों के योगदान पर विस्तृत चर्चा की और कहां की सार्थक परिणामों के लिए इनका सहयोग आवश्यक है.
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान और जिला के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.