कामरेड जगत राम शर्मा चुने गए राष्ट्रीय सचिव

Share this post

कामरेड जगत राम शर्मा चुने गए राष्ट्रीय सचिव

देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना,

विश्व स्तरीय मजदूर महासंघ (ILO) जनेबा से जुड़ी हुई भारत की इंडियन नैशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन फारेस्ट एवं वुडवर्कर फैडरेशन (INBCWF) यूनियन की बैठक 8 अगस्त काे भुवनेश्वर (ओडिशा) हुई । जिसमें कामरेड जगत राम शर्मा को इसी यूनियन का राष्ट्रीय सचिव चुना गया और इसकी अधिसूचना 26 सिंतबर को जारी की गई। जगत राम ने इस यूनियन के सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसी खुंटिया का धन्यवाद किया!

इसके साथ ही राष्ट्रीय इंटक के अध्यक्ष डा जी संजीवा रेड्डी , राष्ट्रीय यूथ इंटक के अध्यक्ष संजय गावा व प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह लगातार 58 साल से ट्रेड और राजनीति में सक्रिय रूप कार्य कर रहे हें। अपनी ट्रेड यूनियन व राजनीति के अनुभव से कामगार, कर्मचारी और आम गरीब जनता के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सच्चाई के साथ निडर होकर बात करना और गहराई तक बात समझकर मार्गदर्शन करना सच्चे ट्रेड यूनियन नेता की पहचान हैं।

————