ऊर्जा मंत्री कल पांवटा साहिब में कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर
नाहन 08 अक्तूबर – बहुउददेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी अपने जिला सिरमौर के दौरे के दौरान कल यानी 9 अक्तूबर 2022 को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे ।

ऊर्जा मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटड़ी व्यास के भवन का लोकार्पण तथा संर्पक मार्ग शिव मंदिर व्यास वार्ड नं0 4 का भूमि पूजन करेंगे।
इसके उपरान्त वे पशु औषधालय हीरपुर का शुभारम्भ करने के साथ ही निहालगढ़ के ओवर टैंक कर भूमि पूजन कर पेयजल योजना शिवपुर का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।