शिलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल मुख्यालय की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना का दूसरा दिन का आगाज प्रभात फेरी के साथ प्रातः 5:30 बजे शुरू हुआ इस शिविर में 51 लड़कियां तथा 17 लड़के भाग ले रहे हैं तत्पश्चात बच्चों ने बाजार से स्कूल की तरफ आने वाले प्रत्येक रास्ते की सफाई की

आज दोपहर 2:00 बजे दूसरे दिन के कार्यक्रम आगाज किया गया आज इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष माननीय श्रीमान सीता राम शर्मा जी रहे इन्होंने बच्चों के साथ अपने जीवन के महत्वपूर्ण संघर्ष पूर्वक अनुभव साझा किए तथा बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी |
रिसोर्स पर्सन के तौर पर वन विभाग के रेंजर ऑफिसर माननीय श्रीमान पलक मेहता जी रहे इन्होंने बच्चों के साथ अपने जीवन के संघर्षपूर्ण पल सांझा किए

बच्चों ने इन तमाम बुद्धिजीवियों की बातों को ध्यान पूर्वक सुना तथा आगामी जीवन में अमल करने की प्रेरणा ली मुख्य अतिथि जी ने अपनी स्वैच्छिक निधि से बच्चों के लिए 5100 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए एवं रिसोर्स पर्सन ने बच्चों को प्रोत्साहन राशि के रूप में गुप्त राशि प्रदान की अंत में प्रधानाचार्य महोदय जी श्री रमेश चंद जी द्वारा तमाम मुख्य अतिथियों का धन्यवाद एवं अभिनंदन किया गया

इस कार्यक्रम में निम्नलिखित अध्यापकों ने भाग लिया विशिष्ट अतिथि गीता राम तोमर, श्रीमती रमा शर्मा वाइस प्रिंसिपल, श्री नारायण चौहान लेक्चरर पोलिटिकल साइंस, यशवंत नेगी प्रोग्रामिंग ऑफिसर, सुमन पोजटा, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंगटा, राजेश चौहान, वीरेंद्र पुंडीर, आईटी सेल स्पेशलिस्ट इंदर पुंडीर, राजेश चौहान, नरेश शर्मा, जवाहर देसाई इत्यादि अध्यापकों ने भाग लिया |