शिलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन मुख्य अतिथि रही डॉ किरण

Share this post

शिलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन मुख्य अतिथि रही डॉ किरण

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

शिलाई स्कूल में 8 अक्टूबर 2022 को प्रातः कालीन प्रभात फेरी 5:00 a.m. के साथ बच्चों ने दिन की शुरुआत की तत्पश्चात योगाभ्यास व शारीरिक क्रियाएं की बच्चों ने सुबह का नाश्ता करने के पश्चात 9:30 बजे से 1:00 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण किया| 2:00pm बजे दोपहर को भोजन किया |

2:30 बजे दिन के कार्यक्रम का आगाज हुआ आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेटरनरी डॉक्टर कुमारी किरण तथा रिसोर्स पर्सन सीनियर मोस्ट शिक्षाविद सूरत सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि रमेश नेगी रहे ! इनके साथ हमारे जिला के कोऑर्डिनेटर एवं प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलांह रामभज शर्मा भी उपस्थित रहे| मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन तथा डिस्टिक कोऑर्डिनेटर को बेच एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया !

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने विभिन्न बारीकियों पर शिविर से संबंधित जानकारी दी l बाकी वक्ताओं ने बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी बच्चों ने तमाम बुद्धिजीवियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आने वाले भविष्य में इन चीजों पर अमल करने की प्रेरणा ली |
प्रधानाचार्य महोदय श्री रमेश चंद जी ने मुख्य अतिथि / रिसोर्स पर्सन का स्वागत एवं अभिनंदन किया |
शाम के सत्र में राहुल चौहान ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की तथा उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में विपिन एवं प्रधान कुलदीप उपस्थित रहे !

कांग्रेस महासचिव राहुल चौहान जी ने बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बातें कहकर उनके ध्यान को अपनी और आकर्षित किया बच्चों ने मुख्य अतिथि महोदय जी की बातों को ध्यान पूर्वक सुना तथा भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा ली |
अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर यशवंत सिंह नेगी जी ने तमाम लोगों का धन्यवाद एवं अभिनंदन किया|
आज के कार्यक्रम में निम्नलिखित अध्यापक सम्मिलित रहे सुमन पोजटा प्रोग्राम ऑफिसर, जवाहर देसाई, नरेश शर्मा, खजान सिंह वर्मा इत्यादि|