चौकीमन्यार राजकीय डिग्री कालेज में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा व गर्ल्ज होस्टल मांग दोहराई।
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार को 2016 में खोला गया था। सर्वप्रथम इस कालेज में बी०ए० व बी० काम० की कक्षाओं को प्रारंभ किया गया था। आज इस कालेज को सफलतापूर्वक संचालित होते हुए पांच साल व्यतीत होने पर भी भवन संवन्धी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध नहीं करवाया गया है।

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार की काफी भूमि होने पर भी विभिन्न
ब्लाक निर्मित नहीं हो पाये हैं जबकि वर्तमान में विज्ञान संकाय की दोनों कक्षाओं मैडीकल व नान मैडीकल का भी प्रावधान सुनिश्चित हो जाना चाहिए था। उच्चतर शिक्षा विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे पाया है। पहले सत्र के विद्यार्थियों ने बी०ए०,बी० काम करने उपरान्त एम०ए०,एम०काम की उच्चतर शिक्षा हेतु जिला ऊना मुख्यालय का रूख कर लिया है। आज भी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में उम्मीद जताई है कि चौकीमन्यार खास में महाविद्यालय खोलने का सपना अधूरा है जबकि इसमें पी० जी० कक्षाओं, गर्लज होस्टल व यहां पर दूर दराज से कार्यरत स्टाफ को कालेज चौकीमन्यार की उपलब्ध भूमि में सुविधाओं की कमी है। चौकीमन्यार खास पंचायत इलाका वासियों ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी से पुरजोर अपील की है कि इलाका वासियों की न्यायोचित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने हेतु चौकीमन्यार कालेज भवन का विस्तारीकरण, गर्लज होस्टल व प्राध्यापकों को कालेज की सरकारी भूमि पर कालेज आवासीय कॉलोनी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाये। चौकीमन्यार कालेज के पहले कार्यालय अधीक्षक राजीव शर्मन् ने बताया कि चौकीमन्यार कालेज अपनी स्थापना उपरान्त लगातार उन्नति के सोपान चढ़ता आया है। उन्होंने कहा कि चौकीमन्यार कालेज में विभिन्न विषयों पर पी०जी०कक्षाओं,एम० काम० का प्रावधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। राजीव शर्मन् ने कहा कि चौकीमन्यार कालेज परिसर का विस्तार करा विभिन्न विषयों के प्रभाग व ब्लाक भवन निर्माण से महाविद्यालय चौकीमन्यार उन्नति के चरमोत्कर्ष पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने चौकीमन्यार कालेज में इसी आने वाले चालू शिक्षा सत्र से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/ कक्षाओं को प्रारंभ करने का सरकार से जोरदार आग्रह किया है। राजीव शर्मन् ने कहा कि चौकीमन्यार कालेज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का आदर्श महाविद्यालय है तथा इस कालेज में विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध करवाने से उच्चतर शैक्षणिक ढांचा सुदृढ़ होकर चंहुमुखी सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो जायेगा।