मेरठ के कंकर खेड़ा में आप जिलाध्यक्ष ने श्री बाल्मीकि जयंती पर किया भंडारे का आयोजन
देवभूमि न्यूज डेस्क
मेरठ
श्री बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नितिन भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंकर खेड़ा में भंडारे का आयोजन किया साथ ही शोभा यात्रा के दौरान कलाकारों को सम्मानित भी किया।

मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी और महिला जिला अध्यक्ष जूही त्यागी ने नितिन भारद्वाज व सभी साथियों को शुभकामनाएं दी व उनके इस जज्बे की खूब प्रशंशा भी की।

जिस पर प्रदेश अध्यक्ष बोईशाली सिन्हा ने कहा कि मुझे मेरठ की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम पर गर्व है जो आम आदमी के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बड़ रही हैं।
नितिन भारद्वाज के साथ प्रिंस कुमार,अभिनव चौहान,आशीष प्रजापति,भोलू शर्मा आदि साथियों का सहयोग रहा।