शिलाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना का पांचवा दिन
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
शिलाई स्कूल में 10 अक्टूबर 2022 को प्रातः कालीन प्रभात फेरी 5:00 a.m. के साथ बच्चों ने दिन की शुरुआत की तत्पश्चात योगाभ्यास व शारीरिक क्रियाएं की बच्चों ने सुबह का नाश्ता करने के पश्चात 9:30 बजे से 1:00 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण किया| 2:00pm बजे दोपहर को भोजन किया
2:30 बजे दिन के कार्यक्रम का आगाज हुआ

मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंगटा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बंसी राम शर्मा एलआईसी एजेंट एवं विशिष्ट अतिथि कपिल शर्मा उप-प्रधान शिलाई पंचायत रहे मुख्य अतिथि बंसी राम शर्मा ने विभिन्न बारीकियों पर भविष्य उन्मुख से संबंधित जानकारी दी l पंचायत उप प्रधान कपिल शर्मा ने पंचायत से संबंधित बच्चों को जानकारी दी |
बच्चों ने तमाम बुद्धिजीवियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आने वाले भविष्य में इन चीजों पर अमल करने की प्रेरणा ली |
बंसी राम शर्मा ने बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बातें कहकर उनके ध्यान को अपनी और आकर्षित किया

अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर यशवंत सिंह नेगी जी ने तमाम लोगों का धन्यवाद एवं अभिनंदन किया|
इस अवसर पर सुमन पोजटा ,मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंगटा , जवाहर देसाई, नरेश शर्मा, देवेंद्र नेगी इत्यादि|