शिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पूर्ण चंद प्रबंधक स्टेट बैंक आफ इंडिया ने दी बैंकिग जानकारी
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में 11अक्टूबर 2022 को प्रातः कालीन प्रभात फेरी 5:00 के साथ बच्चों ने दिन की शुरुआत की तत्पश्चात योगाभ्यास व शारीरिक क्रियाएं की बच्चों ने सुबह का नाश्ता करने के पश्चात 9:30 बजे से 1:00 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण किया| 2:00pm बजे दोपहर को भोजन किया!

2:30 बजे दिन के कार्यक्रम का आगाज हुआ आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्ण चंद शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शिलाई एवं उनके साथ आए विशिष्ट अतिथि अजीत शाखा प्रमुख स्टेट बैंक टिंबी मुख्य अतिथि पूर्ण चंद्र ने विभिन्न बारीकियों पर भविष्य उन्मुख से संबंधित जानकारी दी l उन्होंने फाइनेंस लिटरेसी पर बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें बताएं तथा बैंक से संबंधित तमाम शंकाओं को दूर किया |
बच्चों ने तमाम बुद्धिजीवियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आने वाले भविष्य में इन चीजों पर अमल करने की प्रेरणा ली |
विशिष्ट अतिथि अजीत ने भी बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बातें कहकर उनके ध्यान को अपनी और आकर्षित किया
अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर यशवंत सिंह नेगी जी ने तमाम लोगों का धन्यवाद एवं अभिनंदन किया|
इस अवसर पर सुमन पोजटा ,मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंगटा , जवाहर देसाई, नरेश शर्मा, देवेंद्र नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे