शिलाई पंचायत प्रधान शीला नेगी ने शिलाई स्कूल के मेघावी छात्रों को वितरित किए मोबाइल फोन
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
शिलाई उपमंडल मुख्यालय के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शिलाई ब्लॉक के मेधावी छात्रों को पंचायत प्रधान शीला नेगी द्वारा मोबाइल फोन वितरित किए गए | इस दौरान पाठशाला के प्रधानाचार्य रमेश चंद जी एवं उनके साथ वाइस प्रिंसिपल रमा शर्मा उपस्थित रहे

यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में 12 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ हुआ मोबाइल वितरण प्रक्रिया रामानुजन डिजिटल स्कीम हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सत्र 2020-21 के लिए वितरित किए गए इस दौरान शिलाई ब्लॉक के सभी 160 छात्रों को मोबाइल वितरित किए गए |
मुख्य अतिथि ने उन्हें अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
प्रधानाचार्य रमेश चंद ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया |

रामानुजन डिजिटल प्रोग्राम मोबाइल वितरण कार्यक्रम में आईटी सेल प्रमुख वीरेंद्र पुंडीर, नारायण चौहान, केवल राम शर्मा,सुरजन राणा, सुरेंद्र सिंघटा, राजेश चौहान, कपिल, इंदर पुंडीर, सुनीता पुंडीर, बंदना देसाई, संगीता तोमर, चंद्रेश शर्मा इत्यादि |