कोरग स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर समापन पर जिला समन्यवक रामभज शर्मा रहे मुख्य अतिथि

Share this post

कोरग स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर समापन पर
जिला समन्यवक रामभज शर्मा रहे मुख्य अतिथि

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

जिला सिरमौर उपमंडल संगड़ाह उप तहसील हरिपुरधार के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न!

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मंसाराम शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा एवं विनीता नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधानाचार्य शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक एवं सदस्य सलाहकार समिति हिमाचल प्रदेश राम भज शर्मा रहे!

सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग द्वारा मुख्य अतिथि को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया! तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत गाया गया! उसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मुख्य अतिथि को बैज, टोपी,शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया! तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने मुख्य अतिथि के समक्ष विशेष सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की!

मुख्य अतिथि राम भज शर्मा ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को समय प्रबंधन एवं अनुशासन के बारे में विस्तृत जानकारी दी! साथ में राष्ट्रीय सेवा योजना के संपूर्ण इतिहास के बारे में भी अहम जानकारी उपलब्ध करवाई! इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य मंसाराम शर्मा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमर सिंह राणा एवं अनिल चौहान ने भी अपने विचार रखे! मंच का संचालन महिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता नेगी ने किया! कार्यक्रम के बीच- बीच में स्वयंसेवकों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां भी पेश की गई!

मुख्य अतिथि राम भज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं, सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा जो गतिविधियां की गई वह बहुत ही सराहनीय है! राम भज शर्मा ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार छुट्टियों के बावजूद भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई, माजरा, जमटा, सुरला एवं हरिपुरधार में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का औचक निरीक्षण किया! शिविर सुचारू रूप से चल रह थे! सभी स्वयंसेवक शिविर में मौजूद पाए गए! समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, स्टाफ के सदस्यों एवं शिविर में भाग ले रहे सभी स्वयंसेवकों ने शिविर के समापन की खुशी में नाटी लगाई! इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, शिविर में भाग ले रहे सभी स्वयंसेवक एवं विद्यालय के अन्य सभी विद्यार्थी भी मौजूद रहे!