केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर जिले से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया

Share this post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर जिले से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/सतोंन

हिमाचल प्रदेश : जिला सिरमौर के सतौन में हाटी आभार रैली को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिमाचल की जनता का जोश टीवी पर प्रधानमंत्री की रैली के दौरान देखी थी आज यह जोश प्रत्यक्ष देख रहा हूँ हिमाचल वीरभूमि है। पहला परमवीर चक्र हिमाचल के मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं

कि हिमाचल मेरा है। उन्होंने यहां काम किया है। जयराम पीछे पड़ने वाले आदमी हैं। 25 बार मेरा सिर खा लिया। हर बार आते और बोलते हाटियों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी सरकार ने तुम्हारी मांग नहीं सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निर्णय करके यहां के हाटी समुदाय को 55 वर्ष के संघर्ष को एक झटके में समाप्त कर दिया। पीएम मोदी आपकी तकलीफ समझते हैं, क्योंकि सालों तक यहां संगठन का काम किया है। वो हमेशा कहते हैं हिमाचल मेरा है, क्योंकि उनका हिमाचल वासियों से लगाव है।
तीनों प्रकार के आरक्षण, चाहे शिक्षा में हो, चाहे राजनीतिक हो या सरकारी नौकरियों का। ये तीनों आरक्षण हाटी समुदाय को मिलने वाले हैं, इसकी मैं आपको बधाई देता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेसी लोगों को आग लगाए बगैर चैन नहीं आता है, अब हाटी समुदाय को आदिवासी का स्टेटस दे दिया तो दलित लोगों को और अनुसूचित भाई-बहनों को उकसाने के लिए कहेंगे कि आपका अधिकार चला जाएगा। लेकिन कोई डरने की जरूरत नहीं है, मैंने अपनी पेन से लिखकर सभी दलित समाज को सुरक्षित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी भाइयों-बहनों को मैं कहने आया हूं कि कांग्रेस का काम झगड़ा लगाना है और मोदी विकास करने का काम करते हैं। आपका कोई अधिकार कहीं नहीं जाने वाला है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने हिमाचल के के मिजाज को जाना है, यहां दो तिहाई बहुमत के साथ फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुझे एक बात बताइए, परिवारवाद से देश को मुक्ति देनी चाहिए या नहीं देनी चाहिए। पीएम मोदी ने राजनीति से परिवारवाद खत्म करने का काम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी इस देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान पर छोड़ कर गए थे, 10 साल कांग्रेस की सरकार रही, देश की अर्थव्यवस्था 11वें से 10वें नंबर पर नहीं आई। दो बार मोदी को प्रधानमंत्री बना दिया, 8 साल में ही भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से 5वें नंबर पर पहुंच गई। 5 अगस्त 2019 को संविधान से धारा 370 को उखाड़ कर फेंक दिया और हमारा कश्मीर आज भारत माता का मुकुट मणि बनकर पूरे विश्व के सामने है।