नावणा-भटवाड़ पंचायत प्रधान हीरा सिंह शर्मा ने किया राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बांदली-ढाढस में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का शुभारम्भ नावणा-भटवाड़ पंचायत के प्रधान हीरा सिंह शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया

इस अवसर पर इसी पंचायत के उप-प्रधान ठाकुर हीरा सिंह स्त्रोत व्यक्ति के रूप में शामिल रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई गतिविधियों की सराहना की

कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह प्रवक्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की साथ मे राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि शिविर में भाग ले रहे विद्यालय द्वारा गोद लिए गावँ टिम्बडी-बोहल में स्वमसेवी विविध प्रकार के जागरूकता शिविर लगाकर लोगो को जागरूक करेंगे

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सतीश कुमार व उप-प्रधानाचार्य रमेश नेगी ने भी सम्बोधन किया