शिमला-संजोली में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जरूरतमंदो के लिए चलाया दान महोत्सव।*

Share this post

शिमला-संजोली में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जरूरतमंदो के लिए चलाया दान महोत्सव।*

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

हिमाचल प्रदेश : शिमला के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में, दान महोत्सव चलाया जा रहा है। संजौली महाविद्यालय के साथ-साथ *यह दान महोत्सव 5 अन्य महाविद्यालय में भी शुरू हुआ है।* यह दान महोत्सव जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए शुरू किया है जिसके संस्थापक हर्ष ठाकुर है इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य महोदया डॉ चंद्रभान मेहता ने किया और उन्होंने अपने वस्त्र दान किए।इस महोत्सव का आज तीसरा दिन था ,जिसमें अब तक 400 से अधिक किताबें दान की जा चुकी है तथा 700 से अधिक वस्त्र अभी तक दान किये जा चुके है।

अभी तक 100 से अधिक छात्र- छात्राओं तथा शिक्षकों ने दान किया है।राष्ट्रीय सेवा योजना संजौली इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विकास नाथन और कामायनी बिष्ट ने भी दान दिया । इस महोत्सव की शुरुआत से पहले स्वयंसेवियो ने हर कक्षा मे जाकर इस महोत्सव की जानकारी दी तथा दान के महत्त्व को समझने का प्रयास किया। बताया गया की दान करने से किसी का भला हो सकता है और जरुरतमंदों की सहायता हो सकती है। छात्रों को बोला गया कि यदि उनके पास कोई भी उनके प्रयोग में न आने वाले वस्त्र , बस्ता और पुस्तके दान देने के लिए कहा है। अतः आप सभी से निवदेन है कि आप सभी भी इस दान महोत्सव का हिस्सा बने